23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस लाइन में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। पुलिस लाइन में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस परिवारजनों के बच्चों एवं महिलाओं की कला एवं रचनात्मकता को निखारने के लिये रंगोली, पेन्टिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुआ। बसंत पंचमी के अवसर पर महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री व पीले वस्त्र में साज सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 जनवरी को पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ एक समर्पित संस्था के रुप में कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, “वामा सारथी” जनपद गाजीपुर की पदेन अध्यक्षा पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की पत्नी कल्याणी जी के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष हाल में बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस के शुभ के अवसर पर पुलिस परिवारजनों के बच्चों एवं महिलाओं की कला एवं रचनात्मकता को निखारने के लिये रंगोली एवं पेन्टिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं एवं महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प खाद्य पदार्थ व पीले वस्त्र में साज सज्जा कार्यक्रम में पुलिस परिवार के महिलाओं व बच्चे/बच्चियों द्वारा उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिलाओं एवं बच्चों को पदेन अध्यक्षा द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुलिस परिवारजनों को सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर  की अंकिता सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक गाज़ीपुर व समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी