23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान तड़ताडा़ई गोली: युवक गंभीर, जमीनी विवाद में रंजिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के पास सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक को गोली मार दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना भूमि विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गोली लगने से 32 वर्षीय मनीष चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक मनीष के सीने में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तनाव की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी