15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: डीएम ने कलेक्ट्रेट पर किया झंडारोहण…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कलेक्ट्रेट में 77वां गणतन्त्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार  ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। इसके उपरान्त स्कूली बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया  तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को अंगवस्त्रम व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों एवं आगन्तुको को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी तथा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/आश्रितो को मार्ल्यापण के साथ अंगवत्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम  के दौरान जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के महान विभूतियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हम लोगो को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति रखनी चाहिए क्योकि हमारी जीवनी (पद) की शुरूआत वही से हुई है। बताया कि यह देश जब आजाद हुआ और  जब संविधान बनाया गया तो सारी दुनिया यही सोच रही थी कि यह देश  अब विभिन्न राज्यों मे टूट कर बिखर जायेगा परन्तु उस समय सरदार बल्लभ भाई पटेल ने उस सोच को गलत साबित करते हुए पूरे देश को राजनीकी तो कही कूटनीतिक, तो कही सैनिक बल के प्रयोग से जोड़कर इस देश को अखण्ड भारत बनाते हुए अपनी पूरे जीवन को न्यौछावर कर दिया। ऐसे ही बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर थें जिन्होने कई देशो के संविधान पढने के उपरान्त इस देश के हिसाब से जो इस देश के विविधताओ को ध्यान मे रखते हुए कि कैसा हमारा संविधान होना चाहिए जिसपर  संविधान सभा के सदस्यो द्वारा मंथन किया गया, उस मंशन की उपज है कि हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हो सका। समानता का अधिकार हमे संविधान से ही प्राप्त है। समानता है तो इसी मे शान्ति है। हमारा देश विविधताओ वाला देश है इतने बडे़ विविधता वाले देश को एक सूत्र मे पिरोये रखना ये बहुत बड़ी समस्या थी परन्तु यह सब संविधान से ही संभव हो सका। उन्होने बताया कि संविधान के आर्टिकल 32 मे हमे राईट्स भी प्राप्त है , राईट्स के इन्फोसमेंट के लिए भी हम न्यायालय जा सकते है और अपने अधिकार मांग सकते है। हमारे सामान्य नागरिक के रूप मे क्या दावित्वो है उसे भी संविधान मे बताया गया है। उन्होने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया कि आप संविधान के प्रति अपने कमेन्टमेंट जरूर रखे। अपने कर्तव्यों का निर्वहन सच्ची श्रद्धा एवं ईमानदारी से करें। किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी/आवेनदनकर्ता की जो भी शिकायत हो, या कार्य हो उसे अपना समझकर उसका निस्तारण करे, क्योकि सिस्टम की जिम्मेदारी आपको दी गयी है जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर चौराहा स्थित लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ती पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। गणतंत्र  दिवस समारोह मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार पाठक, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर पुष्पेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो, स्कूली छात्र-छात्राए एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी