23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: लाठी-डंडा व रॉड से हमला करने वाले दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए मारपीट के गंभीर मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 23 नवंबर 2025 को अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा व रॉड से हमला किया गया था, जिससे सर्वेश कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। उक्त घटना के संबंध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 322/2025 धारा 191(2), 115(2), 110, 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नन्दगंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर बहादीपुर तिराहे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दो वांछित अभियुक् अभय बिन्द (22 वर्ष) पुत्र केदार बिन्द एवं आलोक कुमार बिन्द (22 वर्ष) पुत्र पतिराज राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी