15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस लाइन में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में भव्य परेड और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री) उ0प्र0, विशिष्ट अतिथि  जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर तथा पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।

उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र:

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा। कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुल 12 पुलिस कर्मियों  को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 13 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 70 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान का उद्देश्य:

यह प्रशस्ति पत्र उन जवानों और अधिकारियों को दिया गया जिन्होंने पिछले वर्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में विशेष योगदान दिया है।

हौसला अफजाई:

पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित होने वाले कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत का फल है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी