गाजीपुर। मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगी भीम सिंह को गैंगेस्टर के मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इस संदर्भ में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 2023 में मुख्तार अंसारी के साथ भीम सिंह गैंगेस्टर के मामले में निरुद्ध थे। मुख्तार अंसारी का निधन हो गया। भीम सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायमूर्ति समीर जैन की कोर्ट ने बहस सुनने के बाद भीम सिंह को जमानत दे दी।
जरुर पढ़े







