गाजीपुर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को, पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गयी। उल्लेखनीय है कि पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह तथा उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा अंग वस्त्र के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह पुलिस बल में दिनांक 01 अक्टूबर 1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। इनके द्वारा कुल 40 वर्ष 29 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया। उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र पुलिस बल में दिनांक 01 अक्टूबर 1985 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष की सेवा का योगदान दिया गया। इन लोगों के कार्य अत्यंत सराहनीय रहे।
पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए लोगों के परिजन उपस्थित रहे।
जरुर पढ़े







