9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मुखबिर की सूचना पर पिता पुत्र दबोचे गए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रही थाना करंडा पुलिस ने एक बार फिर साफ संदेश दे दिया है कि कानून से बच निकलना अब नामुमकिन है।31 जनवरी को करंडा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 15/2026 धारा 85, 80(2), 352 BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को धर दबोचकर सलाखों के रास्ते पर भेज दिया।
बड़सरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मुस्तैद थे। तभी मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बयेपुर मड़ई तिराहे पर घेराबंदी कर पिता पुत्र यानि दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय यादव पुत्र अंगद सिंह यादव, निवासी ग्राम बयेपुर मड़ई, थाना करंडा, अंगद सिंह यादव पुत्र रामनाथ सिंह यादव, निवासी ग्राम बयेपुर मड़ई, थाना करंडा, गाजीपुर है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना करंडा में पहले से दर्ज मुकदमे में कानून का शिकंजा और कस दिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही तेज़ी से अमल में लाई जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी