9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: चोरी की पिकअप संग दो शातिर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 46/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित दो शातिर अभियुक्तों को एक  चोरी की टाटा मैजिक पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नोनहरा मय हमराह चेकिंग अभियान में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सटीक सूचना पर एक टाटा मैजिक पिकअप को रोका गया। जांच के दौरान पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर UP61AT0526 पाया गया, जबकि पिकअप के पीछे एक अदद अपाची मोटरसाइकिल UP61AK2670 लदी हुई थी।
सघन पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि उक्त टाटा मैजिक पिकअप मु0अ0सं0 46/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर से संबंधित चोरी की है। मौके से वाहन चला रहे दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।  गिरफ्तार अभियुक्त राशिद खान (28) पुत्र बख्तियार अहमद
निवासी ग्राम लंका बड़ा बाग, थाना कोतवाली व सोहराब (32) पुत्र सरफुद्दीन निवासी ग्राम चम्पिया बाग, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर है। अभियुक्त राशिद खान और सोहराब  के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नोनहरा मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी