गाजीपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी/ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में ‘‘जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति‘‘ की बैठक आहुत की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम, सी0 एस0 सी0 निर्माण की भौतिक स्थिति, 15वॉ वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के भुगतान की प्रगति, पंचायत सचिवालय/जनसुविधा केंद्र की स्थापना और संचालन, सामुदायिक शौचालय संचालन, ग्राम पंचायत में निर्मित आर आर सी सेंटर के संचालन की स्थिति के संबंध में समीक्षा की गयी। जिसमें 15वां वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग का 98प्रतिशत तक बढ़ाये जाने तथा पंचायत सचिवालय/ जन सुविधा केंद्र की संचालन कराए जाने के निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय का शत प्रतिशत संचालन कराए जाने तथा बंद सामुदायिक शौचालय के संबंध में संबंधित केयरटेकर का मानदेय बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है । साथ ही विकास खंड की ग्राम पंचायतों में अवस्थित तालाब जिनमें ग्राम पंचायतों से निकलने वाले नालों का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है का चिन्हीकरण कराकर उसका निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया । ग्राम पंचायत में निर्मित आर आर सी सेंटर को नियमित रूप से संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जरुर पढ़े







