16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: सन राईज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन: मुख्य अतिथि सपा विधायक बोले भाजपा अब हिंदू – हिंदू में लड़ा रही

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के धरम्मरपुर स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका बतौर मुख्य अतिथि जमानियां से सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जैकिशन शाहू व सैदपुर विधायक अंकित भारती ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और मनोरंजक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें लोकगीत, कौव्वाली, क्रियात्मक गीत, नाटक , देशभक्ति गीत, धोबिया नृत्य आदि प्रस्तुत करके समां बांध दिया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति जवानों की झांकी निकालकर लोगों का मन मोह लिया और तालियां बजाने को विवश कर दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रबंधक डाॅ अवधेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि करंडा क्षेत्र उर्वरक और ज्ञान की धरती रही है। उन्होंने बच्चों के प्रतिभा को देखकर सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही विद्यालयों से पढ़कर छात्र राजनेता, वैज्ञानिक, अफसर, जज निकलते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास अब कोई काम नहीं है पहले वह हिन्दू – मुस्लमान किए और अब हिंदू में हिंदू लड़ा रहे हैं उनको जो करना है वह कर नहीं रहे हैं खाली गंदी… उन्होंने कहा कि एस.आई.आर के नाम पर‌ लोगों को धमकाना, जलील करना और अपमानित करना, एस.आई.आर नहीं हो रहा है यह वोट काटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह वोट काटने का एक साज़िश चल रही है। प्रबंधक डॉ अवधेश यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव कराने का उद्देश्य बच्चों के अंदर की छिपी प्रतिभा को उजागर करना है।
इस मौके पर संतोष गुप्ता, विंध्याचल यादव, उपेंद्र यादव, अरूण यादव, गोविंद यादव, महातिम यादव, दीपेंद्र यादव आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी