27.8 C
Varanasi
Saturday, February 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: गिले-शिकवे मिटे, बिखरा परिवार फिर जुड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और प्रभावी मध्यस्थता का उदाहरण पेश किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के कुशल निर्देशन में आयोजित काउंसलिंग में पति-पत्नी विवाद से जुड़े कुल आठ प्रकरणों की सुनवाई की गई। लंबे समय से आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे एक दंपति को दोनों पक्षों की सहमति से, बिना किसी दबाव के, बैठाकर समझाया गया। संवाद और भरोसे के जरिए गिले-शिकवे दूर हुए और दंपति ने साथ रहने का निर्णय लिया। मध्यस्थता के बाद परिवार की सकुशल विदाई कराई गई, जिससे केंद्र में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
सुनवाई के दौरान तीन प्रकरणों में आपसी सुलह के बाद पत्रावली बंद की गई, जबकि दो प्रकरणों में विधिक सलाह देते हुए निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में मध्यस्थता संभव न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।
इस सराहनीय कार्य में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव तथा महिला आरक्षी रागिनी चौबे, संध्या, अभिलाषा की सक्रिय भूमिका रही। महिला सहायता प्रकोष्ठ की यह पहल साबित कर रही है कि संवाद, संवेदना और सही मार्गदर्शन से टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: डीएम ने किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सदर अंतर्गत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कक्ष...

ख़बरें यह भी