18.6 C
Varanasi
Saturday, February 21, 2026
spot_img

गाजीपुर : ट्रक से 11 गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस ने गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 8 गोवंश और 3 गाय के बच्चों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अशोक ली-लैंड ट्रक भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपनी टीम के साथ 20 फरवरी की रात्रि गश्त पर थे। सालारपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर के पास घेराबंदी कर एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP15 CT 5609) को रोका गया।
तलाशी लेने पर ट्रक में 8 गोवंश, 3 गाय के बच्चे तथा 11 रस्सियां बरामद हुईं। मौके से दो आरोपियों अखिलेश पाण्डेय पुत्र शिवनाथ पाण्डेय, निवासी शिवपुरम मोहकमपुर रोड, थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जिला मेरठ, रोहित कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार, निवासी हड़िया खेड़ा, थाना बलैनी, जनपद बागपत, को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: डीएम ने किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सदर अंतर्गत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कक्ष...

ख़बरें यह भी