गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना भांवरकोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के गंभीर मुकदमे में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामिया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मु0अ0सं0-235/25, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित इस मामले में नामजद व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। 19 फरवरी को थानाध्यक्ष भांवरकोल ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू, पुत्र उमाशंकर, निवासी ग्राम तरका, थाना भांवरकोल एवं फिरोज अहमद, पुत्र बुद्धू नट, निवासी ग्राम मच्छटी, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष राय मय पुलिस टीम शामिल रहे।
जरुर पढ़े







