23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: लूट के बाद नोट गिनते लुटेरे पुलिस के जाल में फंसे, तमंचा और चोरी की बाइक समेत सारा माल हुआ बरामद!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस की खतरनाक कार्रवाई ने दो शातिर लुटेरों के होश उड़ा दिए, जो ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद नोट गिनते हुए पकड़े गए। पुलिस ने 30050 रुपये नकद, एक स्वाइप मशीन, एक केवाईसी मशीन, मोबाइल फोन, और .315 बोर का तमंचा के साथ चोरी की बाइक बरामद की। लुटेरे जब माल बांट रहे थे, तब पुलिस की तेज़ी ने उनकी पूरी योजना को ध्वस्त कर दिया।
आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नज़र रखने के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मठसरैया गांव के नहर पुलिया पर लूट के पैसे बांट रहे हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश दी और दोनों लुटेरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लुटेरे शिवा विश्वकर्मा उर्फ पुल्लु (29) निवासी, ग्राम घोघवा, थाना खानपुर, बृजेश विश्वकर्मा उर्फ चिरंजीव (27) निवासी, ग्राम कुसुम्ही, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर है।
यह कार्रवाई खानपुर पुलिस की तेज़ी और तत्परता को दर्शाती है, जिसने न केवल लूट के रकम को बरामद किया, बल्कि अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी भेजा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 128/25, धारा 309(6)/317(2) BNS और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी