19.5 C
Varanasi
Saturday, February 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: डीएम ने जमानियां तहसील के पटलों का किया निरीक्षण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील जमानियां के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उप जिलाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय कक्ष मे रखे फाइलो, रजिस्ट्रार कानून-गो कार्यालय, न्यायालय/कार्यालय नायब तहसीलदार जमानियां, तहसील अभिलेखागार कक्ष, न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए यथा शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।  संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी, सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर जानकारी ली तथा पत्रावलियो को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के साथ  आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसियां , नायब तहसीलदार अवनीश कुमार जमानिया, सम्बन्धित अन्य पटल सहायक उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: डीसी मनरेगा पर ग्राम प्रधान, सचिव,‌ एपीओ,‌बीडीओ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप, राज्य मनरेगा आयुक्त समेत डीएम से शिकायत

गाजीपुर। करंडा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सुआपुर में मनरेगा घोटाले की शिकायत पर जांच को बार-बार टालना...

ख़बरें यह भी