26.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिला किशोरी की शव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर । सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रफीपुर गांव के पास औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात किशोरी का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है।

रविवार को सैदपुर के रफीपुर गांव के पास कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन के किनारे अस्त-व्यस्त कपड़ों के साथ एक किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके सर के पीछे चोट के निशान थे और मौके पर खून पसरा था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों सहित सैदपुर पुलिस को दिया।

कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस में घटना की जांच किया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरी के पहचान की कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव के पहनावे, कद-काठी, रंग-रूप और चोट  आदि की जानकारी दर्ज कर, पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। इस दौरान किशोरी केशव को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी