18.8 C
Varanasi
Sunday, February 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: प्रेमी के प्यार में पागल प्रेमिका ने अपने पति को दिया धोखा, वही शादी से मुकरा, रोते बिलखते पहुंची थाने

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक विवाहिता को उसके प्रेमी ने धोखा दिया. पति को छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची महिला को अभिषेक चौहान ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पहले लव मैरिज करने वाली इस महिला का पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग चला. धोखाधड़ी और मारपीट से आहत महिला ने मरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को उसके प्रेमी ने धोखा दे दिया. दरअसल, एक विवाहित महिला ने पहले लव मैरिज की. उसके बाद अपने पति के साथ रहने लगी. इस के बाद पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से उसका चक्कर चलने लगा. लड़के से उसकी मोबाइल पर बात होने लगी और लड़के ने महिला से पति को छोड़ने की बात कही. महिला तैयार हो गई और पति का घर छोड़ जब प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी ने शादी से इनकार करते हुए मारपीट की और उसे धमकी दी.

प्रेमी ने दिया धोखा:


युवक ने विवाहिता से अपने पति को छोड़कर अपने साथ रखने की बात कहने लगा. इश्क में अंधी विवाहिता ने भी अपने प्रेमी पर विश्वास किया और अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ रहने का मन बनाते हुए उसके घर पहुंची. महिला के प्रेमी ने उसके साथ दुरव्यवहार किया, जिससे महिला ने आहत होकर अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.


प्रेमिका ने दर्ज कराया केस:

प्रेमी के प्यार में पागल महिला को तब अपनी गलती का एहसास हुआ जब उसके प्रेमी ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और मारपीट की. इतना ही नहीं आरोपी प्रेमी ने महिला को जान से मारने की धमकी थी. वहीं प्रेमी की हरकतों से आहत होकर महिला ने मरदह थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी अभिषेक चौहान को मुकदमे में आरोपी बनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर में तीन साल की मासूम के साथ फेरीवाले की दरिंदगी, आरोपी 1 घंटे में दबोचा गया

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया।...

ख़बरें यह भी