18.8 C
Varanasi
Sunday, February 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: 90 पाऊच अवैध देशी शराब के साथ तस्कर धराया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने 90 पाऊच अवैध देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रत्येक पाऊच 200 एमएल, कुल 19 लीटर) के साथ एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 22 फरवरी को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर बरूईन नहर फाटक के पास घेराबंदी कर अभियुक्त विनय कुमार सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम गोराडीह, पोस्ट ठाकुरा, थाना रामगढ़, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 90 पाऊच अवैध देशी शराब ब्ल्यू लाईम बरामद की गई।
इस संबंध में थाना जमानिया पर मु0अ0सं0 46/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री अश्वनी प्रताप सिंह मय टीम, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर में तीन साल की मासूम के साथ फेरीवाले की दरिंदगी, आरोपी 1 घंटे में दबोचा गया

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया।...

ख़बरें यह भी