21.2 C
Varanasi
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक लाइनमैन, एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने की कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। बिजली चोरी का मुकदमा न दर्ज कराने और कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए निविदा पर कार्यरत सहायक लाइनमैन शिशवन्त कुमार उर्फ छोटू को एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने रंगेहाथ दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने 23 फरवरी को एंटी करप्शन वाराणसी थाने में उपस्थित होकर बताया कि जेई से बिजली चोरी का मुकदमा न लिखवाने और विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर उससे 5 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी।
शिकायत मिलने पर निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में टीम शिकायतकर्ता के साथ सादात पावर हाउस पर पहुंची। वहां 33/11 विद्युत उपकेन्द्र सिरगिथा पर कार्यरत शिशवन्त कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी को नंदगंज थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
सिरगिथा उपकेन्द्र नंदगंज थाना क्षेत्र में स्थित है। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि बिजली विभाग में किसी भी प्रकार की रिश्वत या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओ का किया समीक्षा और दिए निर्देश

गाजीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथ न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र...

ख़बरें यह भी