23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मासूम पर बरसी बेरहमी: चौथी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने पीटा, खून से नीला पड़ा शरीर, प्रधानाचार्य ने दी धमकी, एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 4 में पढ़ने वाले मासूम छात्र अंश सिंह को स्कूल में शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। यह हृदयविदारक घटना मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडापुर गांव स्थित एसएसएन पब्लिक स्कूल की है। अंश सिंह, जो मरदह थाना क्षेत्र के दुखुर्शी गांव का निवासी है, ने घर लौटकर रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि शिक्षक जितेंद्र सिंह ने उसे डंडे से इतना मारा कि उसके शरीर पर गहरे नीले निशान पड़ गए।
परिजनों के अनुसार पिटाई के कारण बच्चे की चमड़ी पहले लाल हो गई और फिर खून जमने के कारण उसका रंग नीला पड़ गया। यह सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत शिकायत लेकर मरदह थाने पहुंचे। छात्र के पिता अशोक सिंह ने बताया कि जब वे स्कूल जाकर शिक्षक से बात करना चाहते थे तो प्रधानाचार्य धीरज सिंह ने उन्हें बाहर निकाल दिया और धमकियां देने लगे।
इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जब मामला थाने पहुंचा, तो मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बताया कि शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल एक छात्र की मासूमियत पर हमला है, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी