42.1 C
Varanasi
Sunday, April 19, 2026
spot_img

गाजीपुर: “यादव जी की लव स्टोरी” पर घमासान की चेतावनी रोक नहीं लगी तो होगा बड़ा आंदोलन: सुजीत यादव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


शुक्रवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को सौपा जायगा

गाजीपुर। फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की प्रस्तावित रिलीज को लेकर जनपद में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव (साइकिल) ने सरकार और प्रशासन से फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए साफ कहा है कि समाज के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव पीडीए समाज के लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया और प्रशासन को भेजे गए पत्र के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो उनके नेतृत्व में व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध नहीं लगा तो यादव समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नेताओं ने कहा कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्र में गौरवपूर्ण योगदान रहा है, ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है। रणनीति बनाने में जुटा समाज
सूत्रों के अनुसार समाज के वरिष्ठजनों के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें
फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन के रुख का इंतजार है, लेकिन जिस तरह विरोध तेज हो रहा है उससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।  रोक नही लगी तो 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को सौपा जायगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी की साइकिल संग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक बार फिर...

ख़बरें यह भी