21.6 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: तमंचा, कारतूस व चोरी की नकदी संग शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। 26 फरवरी को चौकी मखदुमपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त वीरू उर्फ सहादुर कुमार को अवैध असलहे व चोरी की नकदी के साथ दबोच लिया।
उप निरीक्षक पुनीत कुमार चौकी प्रभारी मखदुमपुर एवं उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर नहर पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त वीरू उर्फ सहादुर कुमार (35 वर्ष) पुत्र सुरेश राम निवासी पटखौली, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस तथा विभिन्न मुकदमों से संबंधित चोरी के 4600 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सादात पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत नया अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गाजीपुर, आजमगढ़ व जौनपुर जनपदों में आर्म्स एक्ट, बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुनीत कुमार चौकी प्रभारी मखदुमपुर, थाना सादात, उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह  थाना सादात मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

गाजीपुर। विरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुआं चट्टी स्थित शहीद गेट के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने...

ख़बरें यह भी