गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। 27 फरवरी को उपनिरीक्षक सचिन सिंह मय हमराह द्वारा काली माता मंदिर, कौला जखनियाँ के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की पीली व सफेद धातु तथा नाजायज तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, निवासी ग्राम जखनियाँ, थाना भुड़कुड़ा तथा मंजीत राम पुत्र मुन्ना राम, निवासी ग्राम सराय भाँदी, थाना तरवां, जिला आजमगढ़ हाल पता कवला जखनियाँ, थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 5 पीली धातु (कर्णफूल, नथिया, अंगूठी, मांगटीका), 4 सफेद धातु (पायल, हाथपलानी), 2 नाजायज तमंचा .315 बोर तथा 2 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना भुड़कुड़ा पर मु0अ0सं0 53/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जरुर पढ़े







