35.4 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: होली से पहले मिलावट पर सख्ती: गाजीपुर में 6 खाद्य नमूने लिए गए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर की गई। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल छह नमूने संग्रहित किए।
27 फरवरी को तिवारीपुर, मुहम्मदाबाद स्थित सौरव कुमार राय की डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया गया। वहीं सतीश कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स विद्यासागर स्वीट से गाजर का हलुआ और बर्फी का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। कासिमाबाद चौराहा स्थित संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स मद्धेषिया स्वीट से गुलाब जामुन का एक नमूना लिया गया। इसी क्रम में नीरज कुषवाहा के प्रतिष्ठान मेसर्स कुषवाहा स्वीट एंड बेकर्स से लौंगलता एवं बर्फी का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 को जांच हेतु भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार सिंह एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.सी. पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों धनंजय सिंह, अरविंद प्रजापति एवं विरेंद्र यादव की टीम द्वारा संचालित किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों पर मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी की साइकिल संग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक बार फिर...

ख़बरें यह भी