39.1 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। विरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुआं चट्टी स्थित शहीद गेट के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज खंडवा से हाईस्कूल की परीक्षा देकर दो बाइकों पर सवार चार छात्र लौट रहे थे।महमूदपुर ढेबुआं चट्टी के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार दोनों बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में भागमलपुर दुधवा निवासी अभिषेक राजभर (15), अमन राजभर (15), सतीश राजभर (15) तथा सिखड़ी निवासी आरपी राजभर (14) शामिल थे।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आरपी राजभर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अमन राजभर और अभिषेक राजभर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे । अस्पताल परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवार छात्र स्टंटबाजी करते आ रहे थे।बाइक की गति तेज होने कारण आपस में टकरा गये।अभी तहरीर नहीं मिला है।तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जायेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर में सोमनाथ यात्रा का हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना: 7 दिन तक चलेगा आस्था का कारवां

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गाजीपुर से बहुप्रतीक्षित सोमनाथ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 24...

ख़बरें यह भी