20.7 C
Varanasi
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना रामपुर माँझा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 24/2026 में दर्ज धारा 137(2), 87, 96, 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 3 मार्च को चेकिंग अभियान के दौरान पहाड़पुर तिराहा के पास से अभियुक्त इमरान अली पुत्र मुख्तार अली, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर माँझा, जनपद गाजीपुर, को दबोच लिया गया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश पुलिस को थी।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई, वहीं उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय, मय हमराह थाना रामपुर माँझा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जमानिया में होली से पहले फ्लैग मार्च: एसपी ने दिखाई सख़्ती, होली मिलन समारोह से दिया भाईचारे का संदेश

गाजीपुर। होली, रमजान और त्योहारों के मद्देनज़र 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थाना जमानिया क्षेत्र...

ख़बरें यह भी