20.1 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: जिला जज द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आए हुए वादकारियों के बीच  कराया गया सुलह-समझौता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक निस्तारण कराए जाने हेतु धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किया गया।
जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आए हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। 02 जोड़ों को साथ-साथ रहने के लिए भेजा। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना गया। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा संबंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी