20.1 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: UPI ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 20 हजार रुपये मिनटों में कराए वापस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। साइबर ठगों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है। ताजा मामले में साइबर सेल की फुर्ती और सटीक कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए एक युवक के 20 हजार रुपये सुरक्षित वापस करा दिए गए।
मामला थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र का है, जहां वारिस अली नामक व्यक्ति के साथ यूपीआई के जरिए 20,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल हरकत में आ गई। प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक पाठक ने अपनी टीम के साथ तत्काल तकनीकी जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 मार्च को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा तुरंत 1930 पर सूचना देने से कार्रवाई में तेजी आई और रकम सुरक्षित बचाई जा सकी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी