20.1 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: महादेवा मंदिर के पास पुलिस ने  तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने बच्छलपुर रोड पर महादेवा मंदिर के पास एक युवक को अवैध असलहे के साथ दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। 23 मार्च को चौकी प्रभारी शहनिन्दा उप निरीक्षक अरविन्द कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध गतिविधि करते हुए एक युवक को रोका। तलाशी में उसके पास .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसरुद्दीन उर्फ डब्लू (28 वर्ष), पुत्र तोता, निवासी मछली बाजार युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध असलहा रखने वाला यह युवक पहले भी अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उस पर वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी