22.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के होलीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली 25 वर्षीय नवविवाहिता बिंदु यादव की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई बिंदु के मायके पक्ष की तहरीर पर दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे के आधार पर की गई।
जानकारी के मुताबिक, बिंदु की शादी करीब ढाई वर्ष पहले सैदपुर के फुलवारी कला गांव निवासी महेंद्र से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज को लेकर विवाद और पारिवारिक कलह बढ़ने लगी। करीब 15 दिन पहले पंचायत भी हुई, मगर स्थिति में सुधार नहीं आया।

सोमवार सुबह बिंदु का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। ट्रेन चालक के अनुसार, युवती अचानक ट्रेन के सामने आ गई थी। हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया।
पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 83 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे गए

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक...

ख़बरें यह भी