25.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: 83 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे गए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा वार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 83 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर इलाके में हड़कंप मचा दिया।
बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एएनटीएफ गाजीपुर और भुड़कुड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने SPBD इंटर कॉलेज तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन संख्या UP32GY1257 की चेकिंग की। पुलिस की सख्ती देखते ही तस्करों के होश उड़ गए, लेकिन टीम की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली और मौके से ही दोनों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप यादव (निवासी आजमगढ़) और अभिषेक सिंह उर्फ गोलू (निवासी बलिया) शामिल हैं। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप यादव का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और संगीन मामलों से भरा हुआ है, जिसमें गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
इस मामले में थाना भुड़कुड़ा पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुरेंद्रनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ गाजीपुर, उप निरीक्षक रणजीत सिंह चौकी प्रभारी हथियाराम मठ भुड़कुड़ा शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न: जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या बताया

गाजीपुर। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक ओमप्रकाश सिंह विधायक जमानियां की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार...

ख़बरें यह भी