33.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026
spot_img

गाजीपुर: शिक्षकों के सम्मान की रक्षा मेरी प्राथमिकता-प्रोफेसर राहुल सिंह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संगोष्ठी भवन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता है और इसे मैं हर हाल में पूरा करता रहूँगा। आप सभी के द्वारा तीसरी बार मुझे दिये इस अप्रतिम स्नेह के ऋण को सदैव धारण किये रहूँगा। अपने स्वागत से अभिभूत प्रोफेसर राहुल सिंह ने कहा कि आप विभागीय कार्यों हेतु विश्वविद्यालय पधारें परन्तु अन्य सभी कार्य मुझे पूर्ववत निर्देशित करते रहें। महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने प्राध्यापकों की सभी तरह की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता जतायी।
पी जी कॉलेज शिक्षक संघ ईकाई के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को मुख्य नियंता प्रो. एस डी सिंह परिहार ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर अध्यक्ष  अधिष्ठापित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रो. राहुल  सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रिया शुक्ला एवं डॉ. अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. अरविन्द सिंह एवं प्रो. पंकज गौतम का माल्यार्पण, उत्तरीय एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक हितों के लिये नयी कार्यकारिणी जी आवश्यक कदम उठायेगी उसका वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर प्राचार्य परिषद अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कदम से कदम मिलाकर चलेगा। प्रोफेसर पाण्डेय ने महाविद्यालय परिवार की तरफ से सभी शिक्षक संघ की पूरी कार्यकारिणी एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी ने किया।
  इस अवसर पर प्रो. वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रो. एस डी सिंह परिहार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. विनय कुमार दुबे, प्रो. एस एन सिंह, प्रो. मीना सिंह, प्रो. रामदुलारे, डॉ.  योगेश कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्रा, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक, डॉ. अविनाश चन्द्र राय, संजय श्रीवास्तव एवं अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में दबिश देकर किया गया गिरफ्तार गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने एक और...

ख़बरें यह भी