39.5 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: 6 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, एसपी ग्रामीण ने कहा, आरोपी भी नाबालिग, कार्रवाई जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे की है। मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस के ही एक किशोर द्वारा उसे  बहला-फुसलाकर एकांत में ले जाया गया और उसके साथ हैवानियत की गई। जब बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुँची, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने कहा कि  नंदगंज थाना क्षेत्र में आज शाम लगभग 5:00 बजे एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि बच्ची के ही सजातीय एक बालक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी बालक भी नाबालिग  है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अस्पताल में भारी हंगामा और संवेदनहीनता के आरोप:

घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और देरी करने का गंभीर आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि गंभीर स्थिति के बावजूद डॉक्टरों ने तत्परता नहीं दिखाई। इससे नाराज होकर परिजन और ग्रामीण अस्पताल के गेट धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। 

पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए पुलिस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियमों के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। गांव और अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

अतुल कुमार सोनकर, एएसपी ग्रामीण
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी