27.1 C
Varanasi
Friday, March 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मे प्रबुद्धजन गोष्ठी संपन्न

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के मैनपुर ग्राम सभा स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी समिया माई मंदिर के तत्वाधान में पूर्व मंडलायुक्त बृजकिशोर सिंह द्वारा आयोजित किया गया।
शुक्रवार के दिन आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। गोष्ठी में आये विभिन्न प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार रखे। आरएसएस के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख  युद्धवीर ने बताया कि संकल्प में बड़ी सकती होती है। सेवा भाव से संकल्पित व्यक्ति समाज को जोड़ने का कार्य करता है। व्यक्ति के अंदर अहंकार का भाव नही रहना चाहिए। बालक समाज का भविष्य है, इन्हें संस्कारवान बनाना चाहिए। पर्यावरण की दृष्टि से पौधरोपण करने व प्लास्टिक के थैले के प्रयोग से बचने के लिए कहा गया। देश की सबसे छोटी इकाई परिवार में एकजुटता बनाने के लिए सामूहिक पूजा, सामूहिक भोजन पर बल दिया गया।
पूर्व मंडलायुक्त बृजकिशोर सिंह ने समिया माता मंदिर के पुनर्निर्माण में सभी के सहयोग का जिक्र करते हुए नारी शक्ति में मातृ शक्ति के भाव का जिक्र किया। करंडा क्षेत्र में समृद्धि की चर्चा करते हुए बताया कि यहां पर समाज के लगभग हर वर्ग के पास दुधारू पशु होने की बात कही। स्वदेशी मिठाई व स्वदेशी जड़ी-बूटियों के प्रयोग पर बल दिया। साथ ही अर्जुन के छाल के प्रयोग से होने वाले लाभ को विस्तार पूर्वक बताया।
समाज से छुआछूत, ऊंच-नीच का भेदभाव हटाने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर आरएसएस जिला प्रचारक
प्रभात व गौरव, खंड कार्यवाह नागेंद्र सिंह, सत्येंद्र, चंद्रमोहन सिंह, पीयूष यादव, गोपाल माली, पंकज सिंह, प्रभाशंकर सिंह, रविन्द्र मास्टर, अंजुमन यादव, करुनासागर सिंह, बृषकेतु सिंह, टनमन सिंह, राजू सिंह, भोला सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार सिंह व अध्यक्षता अशोक पांडेय ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: संतोष पाठक को करंडा तो शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रामपुर माझा थाना की मिली कमान

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने...

ख़बरें यह भी