36.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: जीआरपी पुलिस ने गुमशुदा लड़की को किया परिजनों को सुपुर्द

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। रेलवे स्टेशन सिटी पर जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान और आपरेशन मुस्कान के तहत थानाध्यक्ष पवन कुमार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से एक लड़की रोते हुए मिली। पूछ-ताछ करने पर लड़की ने अपना नाम वन्दना सोनकर पुत्री राज कुमार सोनकर निवासी ग्राम कटका झुसी जिला प्रयागराज बतायी। तुरंत बाद जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार ने परिजनो से सम्पर्क किया तो ज्ञात हुआ कि 26.03.2026 को समय करीब 4 बजे की शाम कटका झुसी रेलवे स्टेशन से घर पर मामूली वाद विवाद व मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण घर से नाराज होकर बिना बताये कही चली गयी थी। जिसकी सूचना थाना झुसी जिला प्रयागराज पर दर्ज करायी थी । सूचना के आधार पर उपरोक्त बालिका की माँ लालती देवी पत्नी राज कुमार सोनकर निवासी कटका झुसी जिला प्रयागराज को जीआरपी थाना बुलाकर लड़की को सुपुर्द कर दिया गया। थाने पर आई लड़की की माँ ने अपनी पुत्री को सकुशल एवं स्वस्थ हालत मे अपनी सुपुर्दगी मे ले गई। लड़की मिलते ही उसके परिजनों द्वारा इस कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी। इस चेकिंग अभियान में हेड कांस्टेबल हृदेश कुमार और महिला कांस्टेबल सुमित्रा पटेल शामिल रही।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी