36.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
करीब 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 39 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, सड़क निर्माण के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से किसानों की जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा।
बताया गया कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस सड़क के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर मांग की थी।
इस प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने न सिर्फ स्वीकृति दी, बल्कि अपने गाजीपुर दौरे के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा भी की थी। वाराणसी–गोरखपुर फोर लेन को जंगीपुर से जोड़ेगी। साथ ही यह चौकिया अंधऊ बाईपास मार्ग के जरिए यातायात को सुगम बनाएगी।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। उन्होंने जनपदवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी और विकास को नई गति मिलेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव: अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देशभक्ति गाना पर किया नृत्य

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के कटरिया स्थित अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार की शाम में छात्र - छात्राओं...

ख़बरें यह भी