32.6 C
Varanasi
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: एटीएम ठगी में 25 हजार उड़ाए: चौकी इंचार्ज पर सवाल, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी जयशंकर सिंह यादव के साथ एटीएम पर हुई ठगी का मामला अब पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाने वाले शातिर ठग खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि शिकायत देने के बावजूद शहर कोतवाली के विशेश्वरगंज चौकी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मामला 23 फरवरी 2026 का है, जब जयशंकर सिंह अपनी पत्नी का एटीएम पिन जनरेट कराने शहर कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने पिन जान लिया और चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया। कुछ ही मिनटों बाद 4:29 बजे उनके खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया, जिससे पीड़ित के होश उड़ गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने विशेश्वरगंज पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि चौकी इंचार्ज द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ: 76 केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी

गाजीपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को जंगीपुर मंडी स्थित...

ख़बरें यह भी