28.1 C
Varanasi
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: अशेष नाथ सिंह बने DSP, कंधों पर एसपी ने लगाया नया स्टार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जनपद में आज एक अहम और गरिमामयी पल देखने को मिला, जब निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को पदोन्नति मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने स्टार लगाया। इस अवसर पर एसपी द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा में और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पदोन्नति प्राप्त अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति के इस अवसर को महकमे में हर्ष और गौरव के रूप में देखा जा रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ: 76 केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी

गाजीपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को जंगीपुर मंडी स्थित...

ख़बरें यह भी