26.1 C
Varanasi
Thursday, April 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: ई रिक्शा पलटने से बच्ची की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के डोरिया गांव के समीप गुरुवार को एक ई रिक्शा के पलटने से डढ़वल निवासी सुंदरी (10 वर्ष) पुत्री खरपत्तू राजभर की मौत हो गई। वहीं मृतका की मां सुमन सहित अन्य कई सवारिऊ घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक खरपत्तू राजभर अपनी पत्नी सुमन, दस वर्षीय बेटी सुंदरी और एक दुधमुंही बच्ची के साथ गांव से सादात बाजार खरीदारी करने निकले थे। ई रिक्शा डोरिया गांव के समीप देई माता मंदिर के मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस्म दबकर सुंदरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी दिव्यांग मां और अन्य सवारियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा सहित चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: बबुआन स्पोर्टिंग क्लब का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के मैदान में बबुआन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में...

ख़बरें यह भी