31.3 C
Varanasi
Sunday, April 5, 2026
spot_img

गाजीपुर में फर्जी ‘इनकम टैक्स अफसर’ बनकर वसूली करने वाला गिरोह धराया, 13 हजार नगद बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। पुलिस ने फर्जीवाड़े के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वसूली के 13 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बीते 2 अप्रैल को शादियाबाद चौराहे पर कुछ लोग फर्जी इनकम टैक्स आईडी दिखाकर दुकानदारों को डराते-धमकाते हुए पैसे वसूल रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा संख्या 97/2026 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। 4 अप्रैल को उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी ग्राम तड़ना टप्पा सोरी के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामानंद प्रसाद, निवासी सादात, गाजीपुर, देवा उर्फ लखन्दर पटेल, निवासी शिवपुर, वाराणसी, रवि पटेल, निवासी मडुवाडीह, वाराणसी है। जिसके कब्जे से, रामानंद के पास से 3000 रुपये, देवा के पास से 5000 रुपये, रवि के पास से 5000 रुपये बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी आईडी के दम पर दुकानदारों को कार्रवाई का डर दिखाकर पैसा ऐंठते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जीएसटी कर चोरी का बड़ा खेल बेनकाब: SIT की कार्रवाई में लखनऊ का कारोबारी गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में जीएसटी कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस...

ख़बरें यह भी