23.4 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026
spot_img

गाजीपुर: जनसुनवाई निस्तारण में गाजीपुर पुलिस अव्वल: प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजीपुर पुलिस ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए माह मार्च में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में आईजीआरएस कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और सतत समीक्षा के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में गाजीपुर जनपद की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई, जिसके आधार पर जनपद को प्रदेश में शीर्ष स्थान मिला।
इसी क्रम में जनपद के 27 थानों में से 23 थानों मरदह, नोनहरा, जंगीपुर, सैदपुर, खानपुर, बहरियाबाद, जमानियां, दिलदारनगर, दुल्लहपुर, बरेसर, गहमर, करीमुद्दीनपुर, महिला थाना, सादात, भांवरकोल, करंडा, सुहवल, रामपुर माझा, बिरनो, मुहम्मदाबाद, नगसर हाल्ट, ने भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सकी। पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल के माध्यम से शिकायतों को संबंधित थानों तक ऑनलाइन प्रेषित किया जाता है। इसके बाद थाना स्तर पर जांच कर समयसीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाती है। साथ ही, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाता है।
पुलिस प्रशासन की इस कार्यशैली से यह स्पष्ट है कि जन शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: सीडीओ की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की हुई मासिक बैठक

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘ की मासिक समीक्षा...

ख़बरें यह भी