28 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026
spot_img

गाजीपुर: संघर्ष से सफलता तक: संजय कुमार बने समीक्षा अधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


( देवकली) गाजीपुर। संघ लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा घोषित परीक्षा मे देवकली ब्लाक के  पचारा निवासी संजय कुमार ने अपने अथक परिश्रम, धैर्य और अटूट संकल्प के दम पर उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद हासिल कर एक नई मिसाल पेश की है। वर्तमान में सीडीए पेंशन में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के रूप में कार्यरत संजय कुमार की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले संजय कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई सुनील कुमार (उप सचिव, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश) और प्राचार्य प्रेमचंद को दिया, जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन मोड़ पर संभाला।
इस उपलब्धि में उनकी पत्नी अंजना कुमारी और बेटियां अंशिका, सानवी व पलक का भावनात्मक सहयोग भी अहम रहा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चिकित्साधिकारी द्वारा गलत सूचना दिये जाने पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति...

ख़बरें यह भी