24.1 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026
spot_img

गाजीपुर: दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कानून से भाग रहे वारंटियों पर शादियाबाद थाना पुलिस ने सख्त शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 9 अप्रैल को उपनिरीक्षक बालकृष्ण मय हमराह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू (फौजदारी मुकदमा संख्या 59627/24, धारा 147/148/323/506 भादवि, थाना शादियाबाद) में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में
रामचन्द्र सहाय उर्फ भानू (45 वर्ष) पुत्र स्व. शिवशंकर राम तथा
प्रिंस कुमार (23 वर्ष) पुत्र स्व. राम बृक्ष राम, निवासी ग्राम धावा (मलिकपुरा), थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद पेश नहीं हो रहे थे और लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालकृष्ण मय फोर्स, थाना शादियाबाद शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चिकित्साधिकारी द्वारा गलत सूचना दिये जाने पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति...

ख़बरें यह भी