24.1 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026
spot_img

गाजीपुर: चिकित्साधिकारी द्वारा गलत सूचना दिये जाने पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार, में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की  जिसमे जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एव पशु चिकित्साधिकारी  को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई कराने के निर्देश दिए गए। बैठक मे समीक्षा के दौरान पशु चिकित्साधिकारी रेवतीपुर द्वारा गलत सूचना दिये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साघिकारी को निर्देश दिया आगामी दिनो मे गर्मी का स्तर बढेगा, लू चलेगी, पशुओ को लू से बचाह के लिए गौशाला मे पहले से ही व्यवस्थाए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,
जिलाधिकारी ने  समस्त उप जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में सघन समीक्षा करते हुए जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों से कब्जामुक्त चारागाह की भूमि सम्बद्ध करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद के समस्त अवशेष गोआश्रय स्थलों में दो दिनों में सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं वाई फाई लगाने के निर्देश दिए । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,  डा० अरविन्द कुमार शाही द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 15 अप्रैल 2026 से जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए भूसा संग्रहण अभियान चलाया जाएगा जिसमें आगामी छः माह की आवश्यकता के लिए दान एवं क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह किया जाएगा।बैठक में दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फर्जी जीएसटी व आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

फर्जी आईडी व मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने फर्जी पहचान बनाकर आम जनता और...

ख़बरें यह भी