35.4 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर में सोमनाथ यात्रा का हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना: 7 दिन तक चलेगा आस्था का कारवां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गाजीपुर से बहुप्रतीक्षित सोमनाथ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 24 अप्रैल 2026 तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ के साथ ही परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था, वहीं प्रशासन भी यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मुस्तैद दिखा।
इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के रामकुमार मौर्य, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज समेत धनंजय कुमार प्रजापति, पद्माकर पांडे, पवन मौर्य, कालीचरण चौहान, सिद्धार्थ सिंह, दुर्गा शर्मा, विजय कुमार, रामकेश पांडे, पारसनाथ यादव और विवेक कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन की निगरानी में शुरू हुई यह सात दिवसीय यात्रा श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। आस्था और श्रद्धा के इस कारवां के साथ गाजीपुर एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगता नजर आया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी की साइकिल संग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक बार फिर...

ख़बरें यह भी