30.1 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: वांछित आरोपी 32 बोर रिवाल्वर व जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराध पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को धर दबोचा और उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए।
मु0अ0सं0 109/2026 धारा 352/351(3)/109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस को 18 अप्रैल को मुखबिर खास से अहम सूचना मिली। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह टीम द्वारा भैदपुर माइनर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त बीर बहादुर सिंह (31 वर्ष) पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ श्रीप्रकाश सिंह निवासी ग्राम देवढ़ी, थाना जमानियां, को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर रिवाल्वर, एक खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय पुलिस टीम, थाना जमानियां शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी की साइकिल संग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक बार फिर...

ख़बरें यह भी