26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर::11000 वोल्ट की लापरवाही ले गई युवक की जान: करंट लगने से दर्दनाक मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। दुःखद और झकझोर देने वाली घटना आज सोमवार को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के डदरा ग्रामसभा में सामने आई, जहाँ 35 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वीरेंद्र वर्षों से दुल्लहपुर बिजली उपकेंद्र में लाइनमैनों के साथ काम कर रहे थे। यह हादसा मेंहदीपुर में हुआ, जहाँ वह 11000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन पर फ्यूज कनेक्शन कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि काम शुरू करने से पहले वीरेंद्र ने शटडाउन नहीं लिया था, जिससे अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और वह करंट की चपेट में आ गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से उन्हें गाजीपुर रेफर कर दिया गया। गाजीपुर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीरेंद्र की असमय मौत से परिवार पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता श्रीराम विश्वकर्मा ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुल्लहपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी इंद्रावती (32) और तीन मासूम बच्चे कविता (13), कृष्णा (10) और श्रेयांश (7) को बेसहारा छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष के.पी. सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी