29.1 C
Varanasi
Friday, April 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: साइबर ठगों पर जंगीपुर पुलिस का प्रहार: यूपीआई फ्रॉड में फंसे 63,998 रूपए पीड़ित को कराए वापस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जंगीपुर साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी तेज और प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। यूपीआई फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की पूरी ठगी गई राशि ₹63,998 सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बघोल निवासी प्रमोद कुमार कश्यप पुत्र मुंद्रिका राम के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी की घटना हुई थी। जैसे ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ, उन्होंने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना जंगीपुर की साइबर टीम सक्रिय हो गई और बैंकिंग चैनल तथा तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम की सूझबूझ और तेजी के चलते पूरी ठगी गई धनराशि ₹63,998 पीड़ित के खाते में सुरक्षित रूप से वापस कराई गई।
राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी, थाना जंगीपुर, कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा पालिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण...

ख़बरें यह भी