21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: डीएम साहब एक नजर इधर भी! विधायक निधि से बन रही नाली में खुलेआम लूट, घटिया ईंटों से हो रहा भ्रष्टाचार का खेल!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सदर विधायक जैकिशन साहू की विधायक निधि से बन रही नाली में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से जमकर खेल हो रहा है। देवकली ब्लॉक के चाड़ीपुर गांव में पीच रोड किनारे बन रही यह नाली जनता की नहीं, भ्रष्टाचारियों की सहूलियत का नमूना बन गई है।
लोगों का कहना है कि ठेकेदार राकेश यादव द्वारा कराए जा रहे निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। न तो मानक देखा गया, न ही सामग्री की गुणवत्ता। सारी प्रक्रिया सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गई है। मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे तमाशबीन बने बैठे हैं।
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो ठेकेदार पूरी तरह मनमानी पर उतारू है, और सारा खेल पहले से सेट है। मौके की तस्वीरें और ईंटों की हालत देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह नाली ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। बरहाल यह तो जांच का विषय है। हैरानी की बात तो यह है कि अधिकारियों ने खुद स्वीकार किया है कि “एक ट्राली ईंट खराब गई है” और उसे हटवाया जा रहा है। सवाल ये है कि क्या बाकी ईंटें चांदी से बनी हैं? या जांच और कार्रवाई सिर्फ फॉर्मेलिटी है?

वर्जन:

> “कार्यदाई संस्था आरईडी है। एक्सीयन साहब से बात की गई है। एक ट्राली ईंटें खराब गई हैं, हटवाई जा रही हैं। जांच कराकर रिपोर्ट देंगे। अगर गुणवत्ता खराब हुई तो पेमेंट काटा जाएगा।”
— राजेश यादव, जिला परियोजना निदेशक, गाजीपुर
अब प्रश्न यह है कि —DM साहब, आखिर किसके इशारे पर चल रहा ये भ्रष्टाचार? क्या विधायक निधि का यही हश्र होना तय है? और कब तक जनता की गाढ़ी कमाई पर यूं ही डाका डलता रहेगा?

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी